संदेश

अटल बिहारी बाजपेयी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिर गर्व है उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्रियों पर

चित्र
डॉ.बचन सिंह सिकरवार उत्तर प्रदेश अपने पर इस बात के लिए गर्व कर सकता है कि उसने देश को अब तक आधा दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री दिये हैं, लेकिन उनके कारण उसे कितना फायदा हुआ, यह बताना पाना उसके लिए हमेशा एक मुश्किल  सवाल रहा है। इन प्रधानमंत्रियों ने अपने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए भले ही विशेष ध्यान न दिया हो, पर इनमें से कुछ ने देश के लिए जो कुछ किया है, वह अतुलनीय है। अगर यह कहा जाए कि देश के स्वतंत्र होने के बाद की उसकी जितनी भी उपलब्धियाँ दिखायी देती हैं उनमें इसी राज्य के बने प्रधानमंत्रियों का ही योगदान रहा है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। यह उनके सोच की कमी नहीं, बल्कि उनका दृष्टिकोण व्यापक यानी अखिल भारतीय स्तर का होना रहा है। उनकी सोच का कारण इस क्षेत्र का भारत के इतिहास में समाहित है जो प्रारम्भ से अखिल भारतीय रहा है।   वैसे भी भगवान राम और कृ ष्ण की जन्म भूमि अयोध्या, मथुरा, भगवान शिव की नगरी काशी, गंगा-यमुना, सरयू सरीखी पवित्र नदियों, देवभूमि केदारनाथ, बद्रीनाथ का यह इलाका देश के धार्मिक तथा सांस्कृतिक रूप से अत्यधिक महत्त्वपूर्ण रहा है। रा...