वन विहार में जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी) वृन्दावन।रमणरेती-परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन वन विहार (आचार्य पीठ टोपी कुंज) में अनंतश्री विभूषित जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा आद्याचार्य अनंतश्री विभूषित जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव जगदगुरू निंबार्काचार्य श्रीश्रीललिताशरण देवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।इसके साथ ही महोत्सव के अंतर्गत चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, श्रीमहावाणी पाठ, समाज गायन, श्रीहरिराम संकीर्तन आदि के आयोजन भी संपन्न हुए। इस अवसर पर आयोजित संत-विद्वत संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए वन विहार के अध्यक्ष श्रीश्रीललिताशरण देवाचार्य महाराज ने कहा कि वन विहार (आचार्य पीठ टोपी कुंज) निंबार्क संप्रदाय का प्रमुख केंद्र हैं।जो कि अनेकों वर्षों से निंबार्क संप्रदाय के संवर्धन, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में लगा हुआ है। प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन उत्सवों की भूमि है।इस पावन ...