संदेश

काँग्रेस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

‘आखिर क्या चाहते हैं इस मुल्क के मुसलमान ?

डॉ.बचन सिंह सिकरवार हाल में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र में सत्तारूढ़ नेशनल कान्फ्रेंस, सहयोगी काँग्रेस समेत मुख्य विपक्षी राजनीतिक दल ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी’(पी.डी.पी.), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, निर्दलीय विधायकों द्वारा ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के विरोध और ईरान के प्रति सहानुभूति में काली पट्टी बाँधने, ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के चित्र और अमेरिका के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर  लिए जिस तरह ‘ट्रम्प हाय-हाय‘, ‘ईरान जिन्दाबाद‘, ‘नारा-ए-तकबीर,अल्लाह हो अकबर’ जैसे नारे लगाना और फिर उनके विरोध में भाजपा के विधायकों द्वारा ‘वन्दे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ नारे लगाए जाना और ईरान पर हमलों के खिलाफ सदन में चर्चा की माँग की गई, इस घटना से अपने देश के लोगों को भले ही दुःख और आश्चर्य नहीं हुआ हो, किन्तु उनके इस अनुचित रवैये पर दुनियाभर के लोगों को  अचम्भा ही नहीं, उनकी अपने देश के प्रति निष्ठा पर भी सन्देह जरूर हो रहा होगा? इस मुद्दे पर दुनिया भर में सिर्फ पाकिस्तान के शियाओं और भारत के शिया समेत दूसरे मुसलमानों के अलावा किसी भी मुस्लिम देश ने ईरान पर अम...